फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: राहुल गांधी पर प्राथमिकी के विरोध में कांग्रेस ने निकाला मार्च

विज्ञापन
पडरौना शहर के सुभाष चौक पर प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
पडरौना। जिला कांग्रेस पार्टी की तरफ से सोमवार को शहर के सुभाष चौक स्थित डाक बंगला परिसर से कठकुइयां मोड स्थित गांधी प्रतिमा तक विरोध मार्च निकाला गया। राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रविंद्र विश्वकर्मा ‘राधे’ ने कहा कि संविधान हर नागरिक को समानता और सामाजिक समरसता का अधिकार देता है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से जुड़े प्रकरण में विधि सम्मत कार्रवाई की मांग करना नेता प्रतिपक्ष का लोकतांत्रिक दायित्व है। इसके बावजूद राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करना लोकतांत्रिक परंपराओं और संवैधानिक मर्यादाओं के विपरीत है। मोहम्मद जहिरूद्दीन ने कहा कि न्याय और समानता की आवाज उठाने वाले विपक्ष के नेता के खिलाफ कार्रवाई उचित नहीं है। धनंजय पहलवान ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनहित और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट हैं। जिला मीडिया प्रभारी देशदीपक मिश्रा ने कहा कि न्याय की मांग को मुकदमों के जरिए दबाना स्वस्थ लोकतांत्रिक व्यवस्था का संकेत नहीं है। प्रशासन को राजनीतिक दबाव से मुक्त होकर सामाजिक सौहार्द से जुड़े मामलों में निष्पक्ष कार्रवाई करनी चाहिए। इस दौरान लालचंद प्रसाद, बृजेश जायसवाल, स्वामीनाथ यादव, सोहराब, पिंटू, आफताब आलम मिंटू, मुस्लिम अंसारी, अब्दुल हमीद, मुर्तजा अली, आर्यन, वारिस अली, शेर अली, छोटेलाल भारती, अविनाश गोंड, संजय कुमार, विनय यादव, जितेंद्र यादव, उपेंद्र कुशवाहा, कुंदन खरवार, अंकित शर्मा, मधुसूदन कुशवाहा, अब्दुर रहीम, अंकित विश्वकर्मा, प्रवीण सिंह, जाहिद अली कुरैशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें