फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मुसहर बस्ती में मिठाई बांट कर दी जीत की बधाई

Fri, 07 Jun 2024 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। क्षेत्र के विंदवलिया गांव के मुसहर टोली में भाजपा विजय कुमार दुबे की जीत की खुशी मनाई गई। इस मौके पर मुसहर समाज के लोगों में मिठाई वितरित कर उन्हें जीत की बधाई दी गई।
विज्ञापन


भाजपा नेता पप्पू पांडेय ने कहा कि नाहर छपरा मुसहर टोली में बने बूथ नंबर 168 पर सपा 45 व भाजपा 354 मत पाई है। इसी तरह बूथ नंबर 204 विंदवलिय में सपा को 138 व भाजपा को 342 मत, बूथ नंबर 167 पर सपा को 64 व भाजपा को 323, बूथ संख्या नंबर 116 पर सपा को 52 व भाजपा को 375 और भागड़ा पिपरासी मुसहर टोली में बूथ संख्या 370 पर सपा को 216 और भाजपा को 349 मत मिले हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जितनी भी योजनाएं संचालन की है उसमें आदिवासी गरीब और मुसहर परिवारों को प्राथमिकता पर रखा है। इसका परिणाम है कि मुसहर परिवार भाजपा को वोट दिए हैं।



इस दौरान पूर्व ग्राम प्रधान मनोज गोंड, कैलाश मुसहर, जीरिया मुसहर, सरवन मुसहर, चंद्रमुखी मुसहर, मोहन मुसहर, नारायण मुसहर, जानकी मुसहर, फूलमती मुसहर, कैलाशी मुसहर, भांगिया मुसहर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें