रहसू बाजार। क्षेत्र के लक्ष्मीपुर मिश्र गांव में बृहस्पतिवार को सास, बहू और बेटा सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें गर्भवती महिलाओं को बच्चे के पालन और पोषण के बारे में जानकारी दी गई।
मुख्य अतिथि नूतन पांडेय ने कहा कि गर्भवती महिलाओं को गर्भधारण से लेकर बच्चे के जन्म लेने तक सरकार की तरफ से 31,000 रुपये गर्भवती के भरण पोषण के लिए खर्च किए जात हैं। हर महीने के एक, नौ, 16 और 24 तारीख़ को सीएचसी पर गर्भवती महिलाओं का निशुल्क जांच किया जाता है। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं की देख रेख के लिए सास और पति को विशेष जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को फल, पौष्टीक आहार आदि का सेवन करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, अनीता कुशवाहा, अजय कुमार, आशीष सिंह आदि मौजूद रहे।