फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तय समय पर पूरा करें बांसी नदी के पुनरुद्धार का कार्य

Fri, 19 Dec 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिले में संचालित विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। इसमें बांसी नदी के पुनरुद्धार कार्य की प्रगति शून्य मिली। इसको गंभीरता से लेते हुए डीएम ने नाराजगी जताई और योजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता एवं समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान बांसी नदी के पुनरुद्धार कार्यों की प्रगति शून्य मिलने पर डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने नाराजगी जताई। उन्होंने सीडीओ को मई तक कार्ययोजना के अनुसार सभी कार्य अनिवार्य रूप से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इसके लिए उन्होंने माहवार लक्ष्य निर्धारित कर कार्यों को समय से पूरा कराने के निर्देश दिए।
इसी तरह हिरण्यवती नदी की सफाई एवं पुनरुद्धार कार्यों की भी समीक्षा कर जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने मनरेगा योजना की समीक्षा करते हुए मिनी स्टेडियम, खेल मैदान की स्थिति एवं प्रस्तावित स्थलों पर चर्चा की। डीएम ने कहा कि कसया और पडरौना के बीच पांच-छह एकड़ भूमि क्रिकेट मैदान निर्माण के लिए चिन्हित कर प्रत्येक विधानसभा स्तर पर क्रिकेट मैदानों के लिए भूमि चिन्हांकन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके अलावा उन्होंने एनआरएलएम, परिवार सशक्तीकरण, रिवॉल्विंग फंड, सामुदायिक निवेश निधि, बैंक क्रेडिट लिंकेज, लखपति दीदी योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, पात्र जीवित लाभार्थियों के सत्यापन, लंबित आवेदनों के शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें