फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील वीडियो भेजने की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
अश्लील वीडियो भेजने की शिकायत
विज्ञापन

फाजिलनगर(कुशीनगर)। पटहेरवा थानाक्षेत्र की एक महिला ने गांव के एक युवक पर मोबाइल फोन में अश्लील मैसेज व वीडियो भेजने का आरोप लगाया है। महिला ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

तहरीर में महिला ने आरोप लगाया है कि पति विदेश में रहकर नौकरी करते हैं। वह घर पर अकेली रहती है। एक माह से एक मोबाइल फोन नंबर से उसे फोन आता था। वह केवल हालचाल पूछने के बाद फोन काट देता था। कई बार महिला ने उसका परिचय पूछा तो वह टाल देता था। कुछ दिन बाद वह अक्सर रात्रि में फोन कर अश्लील बातें करने लगा। इसके बाद महिला ने उससे बातें करनी बंद कर दी। इधर दो-तीन दिन से उसके मोबाइल फोन नंबर पर अश्लील मैसेज व वीडियो भेजकर परेशान कर रहा है। इस संबंध में एसओ अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि महिला ने तहरीर दी है। उसके बताए गए नंबर को सर्विलांस पर लगाया गया है। उसका नाम और लोकेशन ट्रेस होते ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें