फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मुलायम सिंह पर टिप्पणी मामले में परिवाद दाखिल

Thu, 20 Feb 2025 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व केंद्रीय रक्षामंत्री और भारत सरकार से पद्म विभूषित स्व. मुलायम सिंह यादव पर हनुमान गढ़ी के महंथ राजू दास की ओर से सोशल मीडिया पर टिप्पणी की गई।
विज्ञापन

इसको लेकर दीवानी न्यायालय कसया में सपा अधिवक्ता संघ के जिलाध्यक्ष एडवोकेट उदयभान यादव ने परिवाद पत्र दाखिल कर न्यायोचित कार्रवाई की मांग की है।
नगरपालिका परिषद कुशीनगर क्षेत्र के वार्ड नंबर 22 महंथ अवेद्यनाथ नगर (डुमरी) निवासी एडवोकेट उदयभान यादव ने दाखिल परिवाद पत्र में कहा कि 24 जनवरी 2025 को समय छह बजे शाम को मोबाइल पर न्यूज देख रहा था, जिसपर हनुमान गढ़ी के महंथ राजू दास की ओर से सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी सामने आई।
उन्होंने प्रयागराज महाकुंभ में मुलायम सिंह यादव आकृति न्यास की ओर से स्थापित उनकी प्रतिमा को लेकर अपमान जनक टिप्पणी एक्स पर की है। इससे समाजवादी विचारधारा से अभिसिंचित दलित, पिछड़ों और शोषित वर्ग की भावनाओं को आघात पहुंचा है।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री की प्रतिमा के बाबत सोशल मीडिया पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की अपील पर महंथ ने स्व. मुलायम सिंह यादव को जो टिप्पणी की वह शर्मनाक है और सोशल मीडिया पर प्रसारित कर करोड़ों लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।
स्व. यादव का अपमान भारत सरकार से प्राप्त पद्म विभूषित सम्मान का अपमान है। यह राष्ट्रद्रोह का कृत्य है और मानहानि कृत्य का प्रसार कर आईटी एक्ट का अपमान किया है। ऐसी टिप्पणी से परिवादी को शारीरिक और मानसिक पीड़ा झेलनी पड़ी है।
विज्ञापन

स्थानीय थाना को सूचना के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। याची ने उन्हें तलब करने और दंडित करने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें