रामकोला समाधान दिवस में फरियादियों से उनकी बात सुनते तहसीलदार चंदन शर्मा।संवाद
कुशीनगर। शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समस्याओं के निस्तारण की उम्मीद लेकर पहुंचे शिकायतकर्ताओं काे मायूस लौट जाना पड़ा। उनका कहना था कि समाधान दिवस बेमतलब साबित हो रहे हैं। अधिकारियों के मौजूद नहीं रहने से शिकायत का निस्तारण नहीं हो पा रहा ळै।
शिकायतकर्ताओं ने बताया कि राजस्व कर्मियों की गैर मौजूदगी के चलते उनकी भूमि विवाद, पैमाइश, कब्जा, चकरोड व सीमांकन सहित मामलों का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। उनका कहना है कि प्रशासन की ओर से विशेष मतदाता पुनरीक्षण, फार्मर रजिस्ट्री सहित तमाम दूसरे कार्य बताकर सुनवाई नहीं की जा रही है।
रामकोला थाने में तहसीलदार चंदन शर्मा की अगुवाई में आयोजित थाना दिवस में 14 मामले दर्ज हुए, लेकिन एक का भी निस्तारण नहीं हो पाया। लाला छपरा के संजय, पकड़ियार के इरशाद अंसारी, बरटा के श्रीराम यादव और सौनहा की मंजीरा देवी आदि ने मामले दर्ज कराए। संवाद