फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Wed, 19 Nov 2025 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
तमकुहीराज मेें नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते भाकपा कार्यकर्ता। संवाद   
विज्ञापन
तमकुहीराज। तहसील परिसर में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया। इसमें विभिन्न मांगों को पूरा करने की मांग को लेकर पार्टी पदाधिकारियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा।
विज्ञापन

पार्टी के लल्लन राय, सुदामा यादव और मतिउल्लाह की अगुवाई में तहसील पहुंचे कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय के सामने धरने पर बैठकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। कामरेड मतिउल्लाह ने कहा कि भाजपा की सरकार धर्म आधारित राजनीति कर समाज में हिन्दू-मुस्लिम के बीच जाति-धर्म के नाम पर खाई पैदा कर रही है।
इसके बाद 13 सूत्री समस्याओं की समाधान की मांग कर 15 दिन में समाधान कराने की मांग की। इस दौरान अजय राय, घनश्याम कुशवाहा, नंदकिशोर कुशवाहा, छोटेलाल कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें