फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पांच दिन तक ही वैध रहेगा सप्लाई टिकट, फिर कराना होगा रिन्यूवल

Wed, 19 Nov 2025 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीगंज। गन्ना आपूर्ति के लिए चीनी मिल से आया सप्लाई टिकट जारी होने के बाद केवल पांच दिन तक ही वैध रहेगा। इसके बाद सप्लाई टिकट का रिन्यूवल कराने के लिए किसान को आनलाइन आवेदन करना पड़ेगा।
विज्ञापन

रामकोला चीनी मिल संचालित होने के बाद गन्ना आपूर्ति के लिए किसानों को सप्लाई टिकट जारी किया गया है। किसान फिलहाल अपने गन्ना की छिलाई और उसे मिल में भेजने को लेकर व्यस्त हैं। एक साथ इतनी संख्या में सप्लाई टिकट आने से मजदूरों की कमी हो गई है, जिससे गन्ना किसान परेशान हैं।
रामायण कुशवाहा, दीपक प्रसाद, महेंद्र सिंह, हरेंद्र कुशवाहा, दिनेश सिंह, रमेश सिंह, रामबिलास कुशवाहा उदयभान पांडेय आदि ने बताया कि गन्ना आपूर्ति के लिए चीनी मिल से सप्लाई टिकट आया है लेकिन गन्ना छिलाई के लिए मजदूर और भाड़े की गाड़ी नहीं मिल रही है। इसलिए पांच दिन बाद भी चीनी मिल में गन्ने की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इस संबंध में लक्ष्मीगंज गन्ना विकास समिति के सचिव रमेश सिंह ने बताया कि सप्लाई टिकट की वैधता समाप्त होने पर उसके रिन्यूवल के लिए किसानों को आनलाइन आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें