कमिश्नर और डीआईजी ने किया कोविड अस्पतालों का निरीक्षण
पडरौना/कठकइयां। कमिश्नर जयंत नार्लीकर और डीआईजी राजेश डी मोडक ने शुक्रवार को कसया क्षेत्र के पंडित दीनदयाल उपाध्याय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय सिरसिया हेतिमपुर में बने एल-1 कोविड हॉस्पिटल एवं पडरौना क्षेत्र के राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय लक्ष्मीपुर में बने अटैच एल-1 कोविड हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्था व आवागमन के संबंध में जरूरी निर्देश दिए।
कमिश्नर ने विभिन्न वार्डों को देखा तथा कोरोना मरीजों की भर्ती, दवाओं के रखरखाव, भोजन तथा चिकित्सक के बैठने आदि के बारे में जानकारी ली। प्राथमिक विद्यालय सेमरा हर्दो में समीक्षा बैठक की। यहां कोरोना संक्रमितों अथवा संदिग्धों के बारे में निगरानी समिति के सदस्यों से जानकारी ली। इस मौके पर एडी हेल्थ पुष्कर आनंद, डीएम भूपेंद्र एस चौधरी, एसपी विनोद कुमार मिश्र, सीएमओ नरेंद्र प्रसाद गुप्ता, एडीएम विंध्यवासिनी राय, एसडीएम सदर रामकेश यादव, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सतीश चंद्र, एसओ कुबेरस्थान महेंद्र चतुर्वेदी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुरेंद्र कुशवाहा, लमकन प्रधान सुशील श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भुनेश्वर सिंह जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मनोज सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अख्तर अंसारी मौजूद थे।