फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया के माध्यम मानसिक आघात पहुंचाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का मामला पकड़ रहा तूल
विज्ञापन

कसया। सोशल मीडिया के माध्यम से एक महिला की ओर से एक विशेष जाति वर्ग के लोगों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामले में रविवार को एआईएमआईएम के नगर अध्यक्ष तौहीद अली संगठन के सदस्यों के साथ कसया थाने में पहुंचकर तहरीर दी और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की ।
विज्ञापन

तहरीर में अभद्र टिप्पणी करने वाली महिला के इस व्यवहार से सामाजिक सौहार्द बिगड़ने का आरोप लगाया गया है। तहरीर में अभद्रतापूर्ण यह पोस्ट करने वाली महिला का स्थाई पता रामकोला में संचालित एक विद्यालय के प्रबंधक के रूप में बताया गया है। एसओ सुनील कुमार राय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच पड़ताल की जा रही है। वैसे यह मामला रामकोला थाना क्षेत्र से जुड़ा है। संगठन के पदाधिकारियों को रामकोला थाने में मामला दर्ज कराए जाने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें