फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बिजली गिरने से सहकारी समिति का भवन क्षतिग्रस्त

Mon, 01 Sep 2025 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज/दाहूगंज। आकाशीय बिजली गिरने से क्षेत्र के रामकरनपट्टी सहकारी समिति भवन और पिरोजहां गांव में बना एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। हालाकि कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन

रविवार की सुबह हुई तेज बारिश के दौरान क्षेत्र के रामकरनपट्टी गांव स्थित सहकारी समिति के भवन पर आकाशीय बिजली गिरी। इससे भवन का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रहा कि रविवार का दिन होने के कारण समिति के भवन में कोई नहीं था। हालाकि आकाशीय बिजली के प्रभाव के कारण कई घरों में बिजली के उपकरण खराब हो गए। गांव के बृजकिशोर तिवारी, राजेंद्र तिवारी, राजू मद्धेशिया, अशोक मद्धेशिया, मयंक कुमार आदि ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने के बाद से उनके घरों में लगे बिजली के उपकरण खराब हो गए। इसी तरह क्षेत्र के पिराजहां गांव में एक व्यक्ति के घर की छत पर आकाशीय बिजली गिर गई। इससे मकान का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें