फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ ने निजी अस्पताल को किया सील

विज्ञापन
कप्तानगंज के मदर केयर हॉस्पिटल का निरीक्षण करते सीएमओ। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
सीएमओ ने निजी अस्पताल को किया सील
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर की गई कार्रवाई, जांच में नहीं मिले वैध कागजात
कप्तानगंज(कुशीनगर)। मदर केयर हॉस्पिटल का सोमवार की शाम डीएम के निर्देश पर सीएमओ ने निरीक्षण किया। अस्पताल का पंजीकरण और डॉक्टर नहीं उपलब्ध होने पर अस्पताल को सील कर दिया। अस्पताल में दो मरीज भर्ती थे। उन्हें सीएचसी कप्तानगंज भिजवाया गया।
सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया स्वास्थ्य विभाग की टीम और पुलिसकर्मियों के साथ मदर केयर हॉस्पिटल के प्रसव व ऑपरेशन कक्ष, मेडिकल स्टोर आदि का निरीक्षण किया। अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिले। पंजीकरण का कागजात भी मौके पर नहीं था।दो मरीज भर्ती थे। उनका इलाज स्टाफ नर्स कर रही थीं। इसे गंभीरता से लेते हुए सीएमओ ने अस्पताल को सील कर दिया और संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया। स्टॉफ नर्स अस्पताल सील नहीं करने दे रही थी।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि बार-बार मिल रही शिकायत को संज्ञान लेते हुए डीएम के निर्देश पर अस्पताल की जांच की गई है। दो महिला मरीज भर्ती थीं। एक गर्भवती गर्भपात कराने आई थी। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एसके गुप्ता, एसएसआई विशाल सिंह, कस्बा चौकी इंचार्ज विजय शंकर यादव, शैलेश कुमार पांडेय, हेमंत मल्ल आदि मौजूद रहे।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारा, डॉक्टर और स्टॉफ भागे
सलेमगढ़ (कुशीनगर)। सीएमओ के निर्देश पर सोमवार को तरयासुजान पीएचसी प्रभारी चिकित्साधिकारी ने सलेमगढ़ बाजार में बिना पंजीकरण वाले निजी अस्पतालों में छापा मारा। टीम के पहुंचने की जानकारी होते ही संबंधित अस्पताल संचालक ताला बंद कर भाग निकले।
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अमित राय टीम के साथ सलेमगढ़ बाजार पहुंचे। उनके आने की सूचना मिलते ही बिना लाइसेंस वाले क्लीनिक एवं मेडिकल स्टोर बंद कर भाग निकले। एक मेडिकल इंस्टीच्यूट खुला मिला, लेकिन डॉक्टर सहित सभी स्टॉफ नदारद थे। उनके विरुद्ध नोटिस जारी की गई। सलेमगढ़ के एक अल्ट्रासाउंड सेंटर के लोग शटर गिराकर भागने वाले थे, तब तक टीम पहुंच गई। जांच में अल्ट्रासाउंड मशीन नहीं थी। डॉ. अमित राय ने बताया कि सभी को चिह्नित किया गया। विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें