फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यक्रमों का आश्वासन

Thu, 25 May 2017 10:49 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
राजनी‌‌ितति - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो      
कसया।      
कार्यक्रम स्थल पर सीएम के संबोधन से पहले सांसद राजेश पांडेय और कुशीनगर के विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी समेत कई जनप्रतिनिधियों व कर्मचारी संगठनों ने अपनी मांग रखी। सीएम ने जनप्रतिनिधियों की मांगों के अलावा आशा व आंगनबाड़ी संघ की मांग पर भी सकारात्मक कार्रवाई की बात कही।      
सांसद राजेश पांडेय ने जिले में इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट कॉलेज, कुशीनगर में उच्च सुविधा युक्त अस्पताल, कसया हवाई पट्टी के टर्मिनल बिल्डिंग का निर्माण, पडरौना चीनी मिल की जगह नई चीनी मिल बनवाने, जिला कारागार के निर्माण व पडरौना व कसया के रोडवेज बस स्टेशन को हाईटेक बनवाने की मांग रखी। कुशीनगर के विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कसया में 220 केवीए और कुबेरस्थान में विद्युत उपकेंद्र का निर्माण, राजकीय नलकूप की स्थापना, कुशीनगर में अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना, काठमांडू से कुशीनगर होते हुए वाराणसी व काडमांडू से कुशीनगर होते हुए नई दिल्ली तक बस सेवा शुरू करने समेत 15 मांगों का पत्रक दिया। इस पर सीएम ने कहा कि विकास कार्यक्रम से जुड़ी इन योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने का प्रयास होगा। इसके अलावा आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को उत्साहित करते हुए सीएम ने कहा कि उनकी मांग पर सरकार गंभीरता पूर्वक विचार कर रही है। उन्हें यथासंभव पूरा किया जाएगा।      
विज्ञापन

इसके अलावा उत्तर प्रदेश रोजगार सेवक संघ, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन, शिक्षक संघ कुशीनगर व आदर्श अनौपचारिक शिक्षा अनुदेशक व पर्यवेक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से भी अपनी-अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। हियुवा के जिला संयो जक चंद्रप्रकाश चमन ने भी पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा।      

एक अफसर के खिलाफ हुई हूटिंग      
कसया। सीएम का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब सारे लोग मंच से उतर रहे थे तो अचानक ही मंच के करीब पहुंचे हियुवा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने एक जिला स्तरीय अफसर पर मनमानी का आरोप लगाते हुए हूटिंग शुरू कर दी। सीएम ने कार्यकर्ताओं को शांत रहने का इशारा किया, लेकिन कार्यकर्ता सीएम से उस अफसर को भी अपने साथ लखनऊ ले जाने की मांग करते रहे। इस हूटिंग से कुछ क्षण के लिए बाकी अफसर भी असहज हो गए थे।      
विज्ञापन



268 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण
कसया। मैनपुर कोट मंदिर के बगल में स्थित सभा स्थल पर सीएम ने रिमोट से 268 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण किया। यहीं 105 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
इन परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण
संयुक्त जिला चिकित्सालय में ओवरहेड टैंक का लोकार्पण
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कसया का लोकार्पण
विद्युत उपकेंद्र मनिकौरा का लोकार्पण
भैंसहा-पिपराझाम मार्ग का लोकार्पण
मोतीचक विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण

इन परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कसया के अवशेष भवन का शिलान्यास
विद्युत उपकेंद्र हाटा का शिलान्यास
पडरौना में नए विद्युत उपकेंद्र का शिलान्यास
कप्तानगंज विद्युत उपकेंद्र का शिलान्यास
रामकोला विद्युत उपकेंद्र का शिलान्यास
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें