फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कृषि विश्वविद्यालय का दौरा कर सकते हैं सीएम, तैयारियां तेज

Fri, 07 Nov 2025 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
कार्यदायी संस्था के जिम्मेदारों को निर्देश देते डीएम महेंद्र सिंह तंवर। स्रोत-सोशल मीडिया    
विज्ञापन
कुशीनगर/पकवा इनार। सीएम योगी आदित्यनाथ नौ नवंबर को कुशीनगर में निर्माणाधीन महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का दौरा कर सकते हैं। इस संभावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है।
विज्ञापन

डीएम ने बृहस्पतिवार की शाम करीब पांच बजे कृषि विश्वविद्यालय का दौरा किया। संभावना है कि सीएम भदन्त एबी ज्ञानेश्वर को श्रद्धांजलि देंगे। डीएम महेंद्र सिंह तंवर का विश्वविद्यालय स्थल का अचानक दौरा कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से मिले संकेत के बाद ही करने की बात कही जा रही है।
वहीं ऐसे किसी कार्यक्रम की कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। डीएम महेंद्र सिंह तंवर व एसपी केशव कुमार हवाई अड्डे पर मिले संकेत के बाद निर्माणाधीन कृषि विश्वविद्यालय स्थल पर पहुंचे। जहां विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य करा रही वेंसा कंपनी के जिम्मेदारों को रास्ता सही कराने व चल रहे अलग-अलग स्थलों पर मौजूदा कार्यों का डिस्प्ले बोर्ड तैयार कर लगवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यस्थल पर पहुंचने से पहले प्रवेश द्वार पर मुक्कमल बंदोबस्त सहित हर तरह से चुस्त दुरुस्त व्यवस्था रखने को लेकर सख्त दिखे। डीएम ने जब कंपनी के जिम्मेदारों से काम की प्रगति जानी। जिसमें 29 फीसदी काम पूरा होने की बात सामने आई। इसमें कुछ स्थलों पर काम नहीं शुरू होना बताया गया। एसडीएम डा. संतराज सिंह बघेल व नगरपालिका के ईओ अंकिता शुक्ला सहित अन्य मातहतों को जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें