फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नहर किनारे मिले मासूम के कपड़े, डूबने का अंदेशा

Tue, 23 Jun 2026 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीगंज। क्षेत्र के खजुरिया नहर शाखा के किनारे सोमवार को आठ वर्षीय मासूम के कपड़े मिलने से परिजनों में अनहोनी का अंदेशा हो गया। नहर में डूबने की सूचना पर आई पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को बुलाया। टीम ने घंटों नहर में तलाश की, लेकिन मासूम का पता नहीं चला। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

हरपुर माफी गांव के लिकी टोला निवासी उत्तम पासवान का आठ वर्षीय पुत्र सन्नी पासवान सोमवार दोपहर से ही संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। दोपहर को सन्नी के दादा रामनयन पासवान जब अपने खेत से घर लौटकर घर आए,तो उन्होंने सन्नी की मां तनूजा देवी से उसके बारे में पूछा।
मां ने बताया कि सन्नी दोपहर से ही बिना बताए कहीं निकला है। इसके बाद दादा रामनयन ग्रामीणों के साथ सन्नी को ढूंढते हुए गांव से गुजरने वाली खजुरिया नहर शाखा की पटरी पर पहुंचे,जहां नहर के किनारे सन्नी का हाफ पैंट और टी-शर्ट पड़ा मिला। किनारे पर पड़े कपड़े देखकर आशंका जताई जा रही है कि पैर फिसलने के कारण वह नहर में चला गया होगा। इस अनहोनी के डर से दादा रामनयन बेसुध होकर रोने लगे। जिन्हें ग्रामीणों ने संभाला और पुलिस को तत्काल सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस की सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने संदेह के आधार पर नहर के गहरे पानी में करीब तीन घंटे तक तलाश कीा,लेकिन मासूम का सुराग नहीं लग सका। लापता सन्नी अपने दो भाइयों में बड़ा है। उसके पिता उत्तम पासवान गुजरात में रहकर कमाते हैं। फिलहाल बच्चे का कोई सुराग नहीं चलने को लेकर मां तनूजा व दादा का रो-रो कर बुरा हाल है।
इस संबंध में रामकोला एसओ ने बताया कि बच्चे की नहर में डूबने की सूचना मिली थी। जिसकी तलाश के लिए गोरखपुर से एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई थी। टीम ने घंटों तक नहर में ढूंढा है,लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें