फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जनभागीदारी से शुरू हुई बांसी नदी की सफाई, होगा पुनरुद्धार

Thu, 09 Oct 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
बांसी नदी की सफाई करते राज्यसभा सदस्य आरपीएन सिंह व अन्य। स्रोत-सोशल मीडिया  
विज्ञापन
पडरौना/मंसाछापर। क्षेत्र की ऐतिहासिक बांसी नदी की सफाई अभियान की शुरुआत बुधवार को श्रमदान के साथ हुई। सांसद, राज्यसभा सदस्य, सदर विधायक, डीएम, सीडीओ, डीपीआरओ सहित प्रमुख लोगों की भागीदारी रही।
विज्ञापन

सभी अधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने खुद फावड़ा उठाकर नदी की सफाई कर जनभागीदारी का संदेश दिया। सांसद विजय दुबे ने कहा कि बांसी नदी हमारे क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर है।
राज्यसभा सांसद आरपीएन सिंह ने कहा कि यह अभियान केवल सफाई का नहीं, बल्कि नदी को पुनर्जीवित करने का संकल्प है। सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि बांसी नदी के किनारे विकसित होने वाले पर्यटन स्थल से स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन

डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि प्रशासनिक स्तर पर सफाई अभियान को निरंतरता देने के लिए विशेष मॉनिटरिंग सेल बनाया गया है। जिले भर के 1600 सफाईकर्मियों ने मिलकर श्रमदान के माध्यम से नदी से जलकुंभी, प्लास्टिक और कचरा हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें