फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कुमारगंज अयोध्या में चलेंगी कृषि विवि कुशीनगर की कक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। तमाम प्रयास के बाद भी महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाने से फिलहाल यहां कक्षाएं नहीं चल पाएंगी। पहले सत्र की कक्षाएं कुमारगंज अयोध्या में चलेंगी। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यहां कक्षाएं शुरू कराई जाएंगी। विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर चस्पा नोटिस में विद्यार्थियों से आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज अयोध्या में जल्द प्रवेश लेने के लिए पहुंचने को कहा गया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने एक सितंबर से कक्षाएं शुरू कराने के निर्देश दिए थे। इसे अमल में लाने के लिए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और तत्कालीन डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने काफी प्रयास किया, मजदूरों की संख्या बढ़ाकर दिन रात काम भी हुआ लेकिन तय समय पर निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका। 16 सितंबर को निर्माणाधीन विश्वविद्यालय के निरीक्षण के दौरान कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सितंबर में ही कक्षाएं शुरू कराने की बात कही थी। जिला प्रशासन ने कार्यदायी संस्था को दिन-रात काम कर 15 सितंबर तक कक्षाओं के संचालन योग्य भवन तैयार करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका। कक्षाएं शुरू होने की जानकारी पर तीन दिन पहले दूर-दराज से पहुंचे कई छात्र भी परिसर में आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी नहीं मिलने पर लौट गए थे।
महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए अब तक 56 छात्रों ने काउंसिलिंग कराई है। मंगलवार देर शाम तक ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कृषि विवि में कक्षाएं शुरू कराने के लिए मातहतों के साथ तैयारी बैठक की लेकिन दोपहर में अचानक निर्माणाधीन कृषि विवि के भवन के बाहर दीवार पर कृषि विवि प्रशासन की ओर से पोस्टर चस्पा किया गया, इसमें कहा गया है कि निर्माणाधीन भवन में कक्षाएं संचालित करना छात्र हित में नहीं है। काउंसिलिंग कराने वाले छात्रों को नामांकन के लिए आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में बुलाया गया है।
विज्ञापन

-
छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसलिए अयोध्या में होगी शुरुआत

विश्वविद्यालय के निदेशक प्रशासन एवं परिवीक्षण व कुलपति डॉ. सुशांत श्रीवास्तव ने बताया कि 24 सितंबर से कक्षाएं शुरू होनी थी लेकिन फिलहाल अयोध्या के कुमारगंज स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में संचालित की जाएंगी। कुशीनगर में निर्माण कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है। छात्रहित में जल्दबाजी में कक्षाएं शुरू नहीं की जा सकतीं। निर्माण कार्य पूरा होते ही कुशीनगर परिसर में कक्षाएं शुरू करा दी जाएंगी।
-
निर्माण पूरा होने के बाद कुशीनगर आएंगी कक्षाएं

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जी. अक्षय दीपक ने बताया कि 24 सितंबर से कृषि विश्वविद्यालय की कक्षाएं अयोध्या स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में संचालित होंगी। कुशीनगर में निर्माण कार्य पूरा होने और उद्घाटन के बाद यहां कक्षाएं शुरू कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें