फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दावा, बिहार में फिर एनडीए की सरकार

Sun, 26 Oct 2025 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। बिहार विधानसभा में पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में सड़क मार्ग से प्रचार करने जा रहे केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान का शनिवार को तमकुहीराज कस्बे के हाईवे स्थित तहसील गेट के समीप स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं फूल-मालाओं से स्वागत किया। केंद्रीय राज्य मंत्री ने बिहार में पुनः एनडीए की सरकार बनने का दावा किया।
विज्ञापन

नगर पंचायत तमकुहीराज के चेयरमैन जेपी गुप्ता व भाजपा नेता निलय सिंह नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कस्बे के हाईवे स्थित तहसील गेट के समीप बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार करने जा रहे केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान का जोरदार स्वागत किया।
संक्षिप्त संबोधन में केंद्रीय राज्य मंत्री ने बिहार में एक बार पुनः बार नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने का दावा किया। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग विकास, रोजगार, शिक्षा, अपराधमुक्त व भ्रष्टाचार मुक्त शासन के लिए एनडीए उम्मीदवारों को भरपूर समर्थन दे रहे हैं। इस दौरान अजय चौबे, विनय मिश्रा, चंद्रशेखर पासवान, संजय गुप्ता, राहुल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें