बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारी।
- फोटो : KUSHINAGAR
रामप्रकाश दीक्षित अध्यक्ष व त्रिपुरारी मिश्र महामंत्री चुने गए
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शैलेंद्र पांडेय व कोषाध्यक्ष पद पर राकेश मिश्र चुने गए
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। जनपद सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन का चुनाव मंगलवार की शाम को संपन्न हुआ। देर शाम तक चली मतगणना के बाद परिणाम भी घोषित कर दिया गया। रामप्रकाश दीक्षित अध्यक्ष, शैलेंद्र पांडेय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, त्रिपुरारी मिश्रा महामंत्री और राकेश मिश्रा कोषाध्यक्ष चुने गए।
बार एसोसिएशन के लिए चुनाव की प्रक्रिया बीते 14 दिसंबर को शुरू हुई थी। मंगलवार की सुबह 10 बजे से साढ़े तीन बजे तक हुए मतदान के दौरान कुल 528 में से 490 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार रामप्रकाश दीक्षित सर्वाधिक 249 मत पाकर विजेता बने। इसके अलावा नरेंद्र मिश्रा को 175, मनेंद्र शर्मा को 48 व विवेकानंद मिश्र को 18 मत मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए शैलेंद्र पांडेय 297 वोट पाकर विजेता बने। इनके प्रतिद्वंद्वी दिनेश विश्वकर्मा को 193 वोट मिले। महामंत्री पद के लिए त्रिपुरारी मिश्रा 209 वोट पाकर विजेता बने। इनके प्रतिद्वंद्वी प्रवीण दुबे को 163 व सुनील मिश्रा को 115 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद के लिए राकेश मिश्रा को 254 वोट पाकर विजेता बने जबकि राजेश्वर सिंह को 233 वोट मिले। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए सुजीत कुमार गौतम ने 191 वोट पाया जबकि दूसरे स्थान पर रहे विनायक प्रबल को 172 वोट व आशीष पांडेय को 123 वोट मिले। परिणाम की घोषणा के बाद विजेता उम्मीदवारों को माला पहनाकर साथी अधिवक्ताओं ने बधाई दी।