फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हफ्ते में छह दुकानों से चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
एक हफ्ते में छह दुकानों से चोरी
विज्ञापन

- दुकानों का ताला टूटने से लोगों में दहशत
संवाद न्यूज एजेंसी
पिपरा बाजार। जटहा बाजार थाना के मंसाछापर चौकी स्थित बाजार में एक सप्ताह के भीतर छह दुकानों को चोर निशाना बना चुके हैं। लगातार हो रही चोरियों से दुकानदारों में दहशत है।
विज्ञापन

बाजार के प्रभु शर्मा के वेल्डिंग की दुकान से 19 जून की रात चोरों ने बैट्री और दो क्विंटल लोहा चुरा लिया। उसी रात कुरमौल शिवमंदिर परिसर से इंडिया मार्का हैंडपंप चोरी हो गया। रामसेवक के बिल्डिंग मैटेरियल्स की दुकान से 16 जून की रात को मोटर चोरी हो गया। जंगबहादुर के मकान से मोटर, सुरेंद्र चौहान की चाय की दुकान से हैंडपंप, चुमन पांडेय के घर से सोलर पैनल और बैट्री चोर उठा ले गए। एक माह पूर्व पुलिस चौकी के पास शौचालय का मोटर भी चोरी हुआ था। दुकानदार प्रभु, रामसेवक, जंगबहादुर, सुरेंद्र ने बताया की चोरो के आतंक से सभी लोग परेशान हैं। प्रभारी निरीक्षक रामचंद्र राम ने बताया कि चोरों को पकड़ने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें