गौरी जगदीश गांव में आकाशीय बिजली गिरने से किशोर मौत की सूचना पर पहुंचे पूर्व विधायक अजय कुमार लल्
- फोटो : KUSHINAGAR
बिजली गिरने किशोर की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
दुदही। सेवरही थाना क्षेत्र के गौरी जगदीश के बिंदटोली में शुक्रवार को बिजली गिरने से किशोर की मौत हो गई।
चंदन यादव (16) पुत्र बुद्धू यादव बागीचे में आम बीनने गया था। तभी अचानक तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। उसी समय बिजली गिरने से वह चपेट में आने से झुलस गया था। जिससे उसकी मौत हो गई। कुछ देर बाद उसकी तलाश करते हुए परिजन पहुंचे तो हादसे की जानकारी हुई। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर तमकुहीराज के पूर्व विधायक एवं कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू पहुंचे। एसडीएम व्यास नारायण उमराव, थानाध्यक्ष सेवरही, राजस्व निरीक्षक, हल्का लेखपाल ने जानकारी ली। पीड़ित परिवार को आपदा राहत कोष से चार लाख रुपये की मदद देने का आश्वासन एसडीएम ने दिया।