फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: खेल में निपुण बनाए जाएंगे परिषदीय विद्यालयों के बच्चे

Sun, 06 Jul 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को शतरंज, कैरम, क्रिकेट समेत अन्य खेलों में निपुण बनाने पर जोर रहेगा। खेलो इंडिया मुहिम के तहत प्राइमरी के बच्चों में खेलों के प्रति रुचि विकसित की जाएगी। इसके लिए परिषदीय विद्यालयों को पांच से दस हजार रुपये दिए जाएंगे। इससे खेल की विविध सामग्री खरीदी जाएगी।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में प्रधानमंत्री के खेलो इंडिया और फिट इंडिया अभियान के तहत खेल प्रतियोगिताएं कराई जाती हैं। इसके लिए स्पोर्ट्स ग्रांट से प्रत्येक विद्यालय को पांच से दस हजार रुपये तक दिए जाते हैं। इसको और भी बेहतर करने की योजना पर शासन की ओर से अमल किया जा रहा है।
इसके तहत परिषदीय स्कूलों के बच्चों को एथलेटिक्स, शतरंज समेत अन्य खेलों में निपुण बनाया जाएगा। फिट इंडिया के तहत खेल प्रतिभाओं की पहचान के लिए अंतर विद्यालयीय प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाएगा। विद्यालय की ओर से निर्मित समय सारिणी के अनुसार खेल के लिए समय निर्धारित होगा। विकास खंड, जनपद, मंडल और राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन

विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा। शासन की मंशा के अनुसार विद्यालयों में खेल को बढ़ावा देने के लिए प्राथमिक स्तर से कार्य किए जाने की बात अफसरों की ओर से कही जा रही है। बीएसए डॉ. रामजियावन मौर्या ने बताया कि विद्यालयों में खेल के नियमित रूप से आयोजन होते हैं।
शासन की मंशा के अनुसार नए सत्र से इसको और भी गति दी जाएगी। जिला व्यायाम शिक्षक अनिल कुमार मिश्र को निर्देश का अनुपालन करने के लिए पत्र जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें