फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कार की टक्कर से घायल बालक की इलाज के दौरान मौत

Sat, 01 Jun 2024 04:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। नगर के देवरिया मार्ग पर सिसवा महंथ में कार पेड़ से टकरा गई। उसकी चपेट में आने से सात वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे कसया सीएचसी पहुंचाया। डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कार चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को 11 बजे करीब कसया की ओर से आ रही कार अनियंत्रित होकर सड़क की पूर्वी पटरी किनारे पेड़ से टकरा गई। इसी दौरान सिसवा महंथ गांव के धर्मेंद्र सिंह का सात वर्षीय पुत्र प्रियांशु कार की चपेट में आ गया। सिर में काफी चोट आ गई। उसको सीएचसी लाया गया। हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान बालक की मौत हो गई। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

0
बाइक से गिरकर किशोर घायल

खड्डा। थाना क्षेत्र के मठिया नहर पुल पर बाइक से गिरकर एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सीएचसी तुर्कहा में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद किशोर को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मठिया गांव निवासी नीतीश कुमार (15) शुक्रवार को बाइक से खड्डा की ओर आ रहा था। इसी दौरान मठिया नहर पुल पर वह अनियंत्रित बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें