फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: महिलाओं के जेवर उड़ाने वाली तीन शातिर गिरफ्तार

Mon, 01 Dec 2025 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कोतवाली पुलिस ने महिलाओं के जेवरात चोरी करने वाली गिरोह की तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपित गोरखपुर की रहने वाली हैं और भोली-भाली महिलाओं को झांसा देकर सोने की चेन, अंगूठी व अन्य कीमती सामान उड़ाने की घटनाओं को अंजाम देती थीं।
विज्ञापन


रविवार को तीनों महिला आरोपित कसेरा टोली, पडरौना के पास एक ऑटो में बैठकर यात्रियों की सोने की चेन झपटने का प्रयास कर रही थीं। ऑटो में मौजूद महिला यात्री ने उनकी हरकत भांप ली और शोर मचाया। यात्रियों ने तीनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।गिरफ्ता की गई महिलाओं की पहचान विन्दू देवी (35), खुशबू (24) और फोटो (19) के रूप में हुई है। कोतवाल हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि आरोपी महिलाओं को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें