फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

Thu, 26 Feb 2026 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। डुमरियागंज राप्ती नदी तट स्थित मंगल भवन में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 238 जोड़ों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। विवाह समारोह की तैयारियों का बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह और जिला समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह ने पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह के साथ निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान पंडाल व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, स्वच्छता, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और चिकित्सीय सुविधा सहित सभी आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की गई। संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि डुमरियागंज और इटवा तहसील क्षेत्र के चार विकास खंडों और पांच नगर पंचायतों से चयनित कुल 238 जोड़ों का विवाह इस सामूहिक आयोजन में संपन्न कराया जाएगा।
इस अवसर पर एसडीएम राजेश कुमार, कुणाल, तहसीलदार रविकुमार यादव, बीडीओ कुमार कार्तिकेय मिश्र, डॉ. विनोद मणि त्रिपाठी, ईओ सचिन पटेल, राजन गुप्ता और मंटू पांडेय सहित अन्य जिम्मेदार अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें