फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ : पूजन सामग्री से पटा बाजार, खरीदारों की उमड़ी भीड़, खरना आज

Sun, 26 Oct 2025 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
पडरौना के तिलक पर लगा जाम। संवाद  
विज्ञापन
पडरौना। छठ पर्व पर बाजार पूजन सामग्री से पट गया है। नगर के प्रमुख चौराहों और बाजार में दुकानें सज गई हैं। पूरे दिन ग्राहकों की भीड़ लगी रही। भीड़ अधिक होने के कारण सभी प्रमुख मार्ग जाम रहे, जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई। अधिकारियों ने छठ घाटों पर पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने जाम हटवाया। रविवार को खरना होगा।
विज्ञापन

छठ पर बाजार में रौनक बढ़ गई है। पूजन सामग्री से लेकर नए कपड़ों तक की खरीदारी को लेकर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। खासकर महिलाएं उत्साह के साथ खरीदारी करने पहुंच रही हैं। बाजार में बांस के बने बर्तनों की भी काफी मांग है। इनका उपयोग छठ पूजा में फलों को रखने के लिए किया जाता है। छठ पूजा में नारियल, सिंघाड़ा और केले व सेब सहित कई फलों की मांग अधिक रहती है। पडरौना शहर के दरबार रोड, तिलक चौक, धर्मशाला रोड, कोतवाली रोड, सुभाष चौक, बेलवां चुंगी, जटहां रोड, रामकोला रोड, बावली चौक आदि चौराहों और सड़कों के किनारे छठ पूजा के सामान की दुकानें सजाई गई हैं।
शनिवार की सुबह करीब नौ बजे से देर शाम तक पडरौना-कसया, कोतवाली, रामकोला रोड समेत के सभी प्रमुख मार्गों पर जाम लगा रहा। गलियों में भी जाम लगा रहा। बड़े वाहनों और बाइक की बात कौन कहे सड़क पर पैदल चलना भी दूभर था। बाजार में बांस के बने डगरा और सूप बेचने वाले दुकानदारों ने बताया कि अब धीरे-धीरे भीड़ बढ़ने लगी है। दुकानदार सुनील ने बताया कि अभी खरीदार कम आ रहे हैं। छठ पूजा के एक दिन पहले यहां पैर रखने की जगह नहीं रहती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि छठ पर्व पर नारियल, बांस के बर्तन और फलों की खूब मांग रहती है। शहर के धर्मशाला रोड पर शनिवार को रोज की अपेक्षा रौनक कुछ ज्यादा ही देखने को मिली। यहां महिलाएं सूप, डलिया और पूजा की अन्य सामग्रियों की खरीदारी करती नजर आईं। कपड़ों की दुकानों पर भी महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। कपड़ा व्यापारी रमेश अग्रवाल, संजय टिबड़ेवाल, सज्जन टिबड़ेवाल ने बताया कि छठ पूजा पर लाल और पीली कलर की सूती साड़ियों की मांग रहती है। बाजारों में बढ़ती रौनक से व्यापारी खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें