फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहज जनसेवा केंद्र पर छापेमरी

Sat, 04 Feb 2017 11:24 PM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहज जनसेवा केंद्र छापेमारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सूर्यनगर बाजार में संचालित एक सहज जनसेवा केंद्र से शनिवार को फर्जी वोटर आई और आधारकार्ड बनाए जाने की सूचना पर राजस्व और पुलिस विभाग ने संयुक्त रूप से छापा मारा। छापा की सूचना पर केंद्र संचालक फरार हो गया। अन्य सहज जन सेवा केंद्रों के संचालक भी अपने अपने प्रतिष्ठान बंद कर सरक लिए।
विज्ञापन

पटेरहा गांव के रामजी कुशवाहा ने शनिवार को अपने परिवार की एक महिला सदस्य का निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लेखपाल से संपर्क किया। लेखपाल ने उनसे पहचान पत्र मांगा। रामजी ने आधार कार्ड और मतदाता पहचान पत्र सौंपा, जिन्हें लेखपाल ने फ र्जी करार दिया। रामजी ने बताया कि उन्होंने बाजार में ही संचालित जनसेवा केंद्र से पहचान पत्र प्राप्त किया है। लेखपाल जनसेवा केंद्र में पहुंचे और पूछताछ करने लगे। इसी दौरान उन्होंने नेबुआ नौरंगिया थाने में भी फ ोन से प्रकरण की जानकारी दे दी। थाने से एसआई अमित राय पहुंचे, लेकिन तब तक केंद्र का संचालक वहां से खिसक चुका था। एसआई अमित राय ने बताया कि संचालक को थाने में बुलाया गया है, ताकि हकीकत का पता लगाया जा सके। एसओ श्यामलाल यादव का कहना था कि अब तक राजस्व विभाग की टीम ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलते ही जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें