फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एपी बांध के संवेदनशील जगहों पर नजर

विज्ञापन
एपी बांध पर गण्डक नदी का जायजा लेते गंडक हाईलेबल कमेटी के अभियंता। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
एपी बांध के संवेदनशील जगहों पर नजर
विज्ञापन

गंडक विभाग की हाईलेवल कमेटी के अभियंताओं ने बंधे का निरीक्षण किया
अमर उजाला ब्यूरो
तमकुहीरोड। पटना के गंडक विभाग की हाईलेबल कमेटी के अभियंताओं ने बुधवार को पिपराघाट से अहिरौलीदान तक एपी बांध का निरीक्षण किया। इस टीम ने सभी संवेदनशील जगहों का जायजा लिया।
बुधवार को पटना की गंडक विभाग की हाईलेबल कमेटी के चेयरमैन सिकल दास, डायरेक्टर अभय कुमार, डिप्टी डायरेक्टर आशीष श्रीवास्तव, सिंचाई विभाग के गोरखपुर के अधीक्षण अभियंता केके राय, अधिशासी अभियंता कुशीनगर भरत राम, सहायक अभियंता एसके प्रियदर्शी, जेई रमेशधर दुबे, सुनील कुमार यादव व राकेश कुमार के साथ सबसे पहले एपी बांध के जंगलीपट्टी पहुंचे। उसके बाद पिपराघाट से अहिरौलीदान के बीच जंगली पट्टी, बिनटोली, घघवा जगदीश, जवही दयाल, चैनपट्टी, बिरवट कोन्हवलिया, बाकखास, बाघाचौर, नोनियापट्टी, खैरखूटा, कचहरी टोला के सभी संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया और गंडक नदी के कटान से हुई क्षति का जायजा लिया। बाद में स्थानीय बाढ़ खंड के अभियंताओं से एपी बांध की ताजा स्थिति की जानकारी ली। अधिकारियों के आने पर कई ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और अभियंताओं से बांध की जर्जर स्थिति और पिछले दो वर्षों में कटान से हुई क्षति से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा नेता जेके सिंह, जिला पंचायत सदस्य अरविंद सिंह पटेल, ग्राम प्रधान हीरालाल यादव, राजेश सिंह, संजय सिंह, मिथलेश गोंड़, सुजीत यादव, मथुरा सिंह, राजेश यादव, अरविंद सिंह, प्रभुनाथ यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें