तुर्कपट्टी सूर्य मन्दिर में पूजा करते एडीजी दावा शेरपा।
- फोटो : KUSHINAGAR
एडीजी ने तुर्कपट्टी सूर्य मंदिर में किया दर्शन-पूजन
अमर उजाला ब्यूरो
तुर्कपट्टी। कानून व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए जिले के नोडल अधिकारी बनाए गए एडीजी दावा शेरपा ने बुधवार को तुर्कपट्टी महुवआ स्थित ऐतिहासिक गुप्तकालीन सूर्य मंदिर का दर्शन किया तथा विधिवत पूजा की। दो दिवसीय दौरे पर कुशीनगर पहुंचे एडीजी ने मंदिर से जुड़ी पुरानी यादों की चर्चा की।
एडीजी दावा शेरपा ने कहा कि जुलाई 1998 में सूर्य प्रतिमा चोरी हो गई थी। उस वक्त वह पुलिस अधीक्षक थे। पुलिस टीम ने इस मूर्ति को बरामद कराने में सफलता हासिल की थी। तभी से मुझे इस मंदिर से बहुत लगाव है। एडीजी ने विश्वास जताया कि धीरे धीरे यह स्थल पर्यटन के मानचित्र पर स्थान बना लेगा।
इस दौरान एसपी विनोद कुमार मिश्रा, पीआरओ गोपाल पांडेय, सुरेंद्र नाथ राय, अमित कुमार राय, शैलेंद्र कुमार तिवारी, प्रधान प्रतिनिधि आनंदेश्वर शाही, शैलेंद्र शाही, संजय शाही संतोष गौड़ व पुजारी बचई बाबा तथा सुदामा शर्मा आदि मौजूद थे।