फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीज बिक्री केंद्रों की हुई जांच, 48 नमूने लिए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
बीज बिक्री केंद्रों की हुई जांच, 48 नमूने लिए गए
विज्ञापन

पडरौना। डीएम के निर्देश पर बुधवार को कृषि विभाग ने अभियान चलाकर 68 बीज बिक्री केंद्रों की जांच की गई। इस दौरान 48 नमूने एकत्रित किए गए। इस कार्रवाई से बीज बिक्री केंद्र संचालकों में हड़कंप मचा हुुआ है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी प्यारेलाल ने बताया कि डीएम के निर्देश पर कृषि विभाग और अन्य विभागों के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने जिले के बीज बिक्री केंद्रों की जांच की। जिला कृषि अधिकारी व पशु चिकित्साधिकारी ने पडरौना व खड्डा तहसील की 25 दुकानों की जांच कर 21 नमूने लिए। उप कृषि निदेशक चौधरी अरुण कुमार व जिला उद्यान अधिकारी श्रीराम ने कसया और तमकुही तहसील में 18 दुकानों की जांचकर 12 नमूने लिए। इसी तरह भूमि संरक्षण अधिकारी डा. बीआर मौर्या व जिला गन्ना अधिकारी ने कप्तानगंज और हाटा तहसील में 25 दुकानों की जांचकर 15 नमूने एकत्र किए। इन 48 नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें