फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मकान सूचीकरण के काम में तेजी चार्ज अधिकारी कर रहे निगरानी

Mon, 25 May 2026 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। भारत की जनगणना-2027 को सफल बनाने के लिए जनगणना कर्मी घर-घर पहुंचकर मकान सूचीकरण का कार्य तेज कर दिया है। चिलचिलाती धूप के बीच प्रगणक व सुपरवाइजर उत्साह और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। चार्ज अधिकारी उसकी निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जनगणना का कार्य दो चरणों में किया जाएगा। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण व मकानों की गणना की जाएगी, जबकि दूसरे चरण में जनसंख्या की गणना का कार्य होगा। जनगणना कर्मी घर-घर पहुंचकर 34 सवालों का जवाब ऑनलाइन पोर्टल पर फीड करेंगे।
सुपरवाइजर योगेंद्र गुप्ता ने सभी प्रगणकों को उनके हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (एचएलबी) की सीमाएं, प्रमुख स्थल और क्षेत्रीय जानकारी संबंधित लेखपालों के साथ पहुंचकर जानकारी साझा की गई। ताकि मकान सूचीकरण सहित नजरी नक्शा आदि के तैयार करने में प्रगणकों को कोई कठिनाई न हो आजाद होने के बाद देश की आठवीं जनगणना है। इसे पहली बार पूरी तरह से डिजिटाइजेशन के माध्यम से पूरा कराया जा रहा है।
विज्ञापन

जनगणना कार्य पूरा होने के बाद सरकार आगे की योजनाओं व विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार करती है। जनगणना कार्य को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए सभी लेखपालों, अध्यापकों व अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें