पडरौना। जिले में रसोई गैस की किल्लत कम होने का नाम नहीं ले रही है। इसके बावजूद जिला प्रशासन व पूर्ति विभाग का दावा है कि गैस की कोई कमी नहीं है। उपभोक्ताओं को पैनिक होकर एजेंसियों पर पहुंचने से परहेज करने की सलाह दे रहा है। वहीं, एजेंसी पर पहुंच रहे उपभोक्ताओं को कतार में घंटों इंतजार के बाद भी बिना गैस के ही लौट जाना पड़ रहा है।
एजेंसियों पर बुकिंग के बाद गैस सिलिंडर लेने के लिए पहुंच रहे उपभोक्ताओं का आरोप है गैस की किल्लत को करीब एक महीना पूरा होने जा रहा है, लेकिन वितरण व्यवस्था अब भी बुकिंग, ईकेवासी, डीएसी व पर्ची के पेच में उलझी हुई है। इसको लेकर गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं व तैनात कर्मियों के बीच कहासुनी व विवाद होने की आंशका बढ़ गई है। हालांकि, व्यवस्था को नियंत्रण में करने के लिए प्रशासन लगातार जांच व भ्रमण कर मिल रही कमियों व शिकायतों के निस्तारण को लेकर गंभीर दिखाई दे रही है। जरूरत के अनुसार एजेंसी संचालकों का निर्देश भी दिया जा रहा है।
बीते 28 फरवरी को ईरान-इस्राइल व अमेरिका के बीच शुरू हुए संघर्ष की आंच रसोई गैस तक पहुंचकर लोगों को करीब एक महीने से परेशानी में डाल रखी है। शासन व प्रशासन इस हालात से निपटने के लिए लगातार व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए कोशिश कर रही है। इसके बावजूद एजेंसियों पर आए दिन भोर में ही उपभोक्ताओं की भीड़ जुट जा रही है।
शुक्रवार दोपहर बाद कसया नगर में बाईपास मार्ग के किनारे संचालित एचपी गैस एजेंसी पर उपभोक्ता पहुंचकर कर्मियों से कहासुनी करते हुए नजर आए। उपभोक्ताओं का आरोप था कि उन्हें बुकिंग व डिलीवरी के बाद भी गैस नहीं मिला है। जबकि गैस एजेंसी पर तैनात कर्मियों का कहना था कि 27 मार्च 2026 तक के सभी उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति कर दी गई है।
00000
उपभोक्ता बोले
रसोई गैस सिलिंडर के लिए बीते 16 मार्च को कसया नगर के एचपी गैस एजेंसी में बुकिंग कराई थी। जिसकी डिलीवरी होने का मैसेज मोबाइल पर 24 मार्च को ही हो गया है। एजेंसी संचालक व तैनात कर्मी पहुंचने पर अगले दिन सिलिंडर देने की बात कहकर वापस लौटा दे रहे हैं। -मुन्ना सिंह,मल्लूडीह
00000
पडरौना शहर के इंडेन गैस एजेंसी पर बीते 19 मार्च को बुकिंग कराई थी। डिलीवरी का 25 मार्च को मैसेज आ गया था। जब एजेंसी पर गैस सिलिंडर लेने के लिए गया तो वहां खत्म होने के चलते नहीं मिला और 26 मार्च को गैस एजेंसी सिलिंडर देने के लिए बुलाया गया था, फिर भी अब तक नहीं मिला है। -शुभम पाठक, सुसवलिया
00000
फोटो है।
होम डिलीवरी शुरू, उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत
रामकोला। नगर की इंडियन गैस एजेंसी ने होम डिलीवरी सेवा शुरू कर दी है। एजेंसी संचालक अपने वाहन से क्षेत्र गैस सिलिंडर की आपूर्ति आरंभ कर दी है। प्रबंधक सर्वेज आलम ने बताया कि बीते 10 से 14 मार्च तक ऑनलाइन बुकिंग वाले उपभोक्ताओं को गैस दिया जा रहा है।