अहिरौलीदान में कन्हैया का शव आने पर रोती बिलखती महिलाएं।स्रोत-सोशल मीडिया
- फोटो : samvad
तमकुहीरोड। अहिरौलीदान के कन्हैया राम की हिमाचल प्रदेश में मौत हो गई। वहां 29 मार्च को कंपनी में कार्य करते समय उनके सिर पर लोहे की प्लेट गिर गई थी। उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मंगलवार की शव गांव पहुंचा, तो परिवार में चीख-पुकार मच गई।
तरयासुजान थाना क्षेत्र के अहिरौलीदान खास टोला की दलित बस्ती निवासी 46 वर्षीय कन्हैया राम हिमाचल प्रदेश के एक सिविल डिपार्टमेंट में लेबर कांट्रेक्टर के रूप कार्य करते थे। 29 मार्च को कंपनी में हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोग उन्हें अस्पताल भिजवाने की तैयारी कर ही रहे थे कि घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई थी। मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे उनका शव गांव पहुंचा तो परिवार में कोहरात मच गया। दोपहर बाद परिजन उनका अंतिम संस्कार गंडक नदी के तट पर कर दिया।