फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले

Fri, 27 Feb 2026 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। एसपी केशव कुमार ने कानून व्यवस्था की बेहतरी के लिए निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। निरीक्षक आंनद कुमार गुप्ता को मॉनिटरिंग सेल का प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक महेंद्र राम प्रजापति को प्रभारी निकाय प्रकोष्ठ/जांच एवं चुनाव सेल की जिम्मेदारी दी गई है। निरीक्षक नंदन विजय नारायण राय को महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन/फीडबैक सेल का प्रभारी बनाकर थाना हनुमानगंज भेजा गया है।
विज्ञापन

इसी क्रम में निरीक्षक विनय कुमार सिंह को मॉनिटरिंग सेल से थाना सेवरही में तैनाती दी गई है। निरीक्षक गुलाब यादव को अपराध निरीक्षक/प्रभारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन/फीडबैक सेल तथा मिशन शक्ति केंद्र हाटा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निरीक्षक हरेराम यादव को थाना पटहेरवा में तैनात किया गया है।
उपनिरीक्षकों में बृजेश सोलंकी को चौकी प्रभारी निवापुर (खड्डा) से हटाकर चौकी प्रभारी कस्बा कप्तानगंज बनाया गया है। उपनिरीक्षक राहुल कुमार सिंह को थाना कुबेरस्थान से चौकी प्रभारी हाईवे थाना कसया भेजा गया है। उपनिरीक्षक दिनेश राजभर को थाना नकहा पट्टी से चौकी प्रभारी सानिकपुर (थाना खड्डा) बनाया गया है।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक अजय यादव को चौकी प्रभारी सानिकपुर से अपराध शाखा में स्थानांतरित किया गया है। उपनिरीक्षक महेंद्र राम को थाना कोतवाली पडरौना से डायल-112 में तैनाती मिली है। वहीं उपनिरीक्षक रामविचार सिंह को थाना खड्डा से थाना पर्यटन में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें