फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मौसम में बदलाव से जन आरोग्य मेले में बढ़े मरीज..1419 काे मिला उपचार

Mon, 18 May 2026 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
पडरौना शहर के नगरीय स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों को इलाज करते चिकित्सक।संवाद
विज्ञापन
पडरौना। जिले के 60 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार काे मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में कुल 1,419 मरीजों का उपचार किया गया। इसमें 599 पुरुष, 703 महिलाएं व 117 बच्चे शामिल रहे। मौसम में बदलाव से मरीजों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई।
विज्ञापन

इसमें सांस के 93, पेट के 148, शुगर के 189, त्वचार के 196 व टीबी के संभावित 20, खून की कमी के दो, हाइपरटेंशन के 88 मरीजों का उपचार कर उन्हें मुफ्त में दवाएं दी गई।
शहर के गायत्रीनगर में संचालित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डाॅ. उमर जमा की अगुवाई में 40 मरीजों का उपचार किया गया। इनमें 18 पुरुष व 22 महिलाएं शामिल रहीं। 12 वायरल बुखार, 15 पेट व गैस सहित 13 उल्टी-दस्त से प्रभावित मरीजों का उपचार किया गया। टीम में एलटी चंदन मद्धेशिया,फार्मासिस्ट आशुतोष राय, ममता यादव, बबीता वर्मा, अंजू चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

लक्ष्मीगंज संवाद के अनुसार, न्यू पीएचसी लक्ष्मीगंज में आयोजित जन आरोग्य मेले में 49 मरीजों का उपचार कर मुफ्त में दवा दी गई। प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. संतोष कुमार नायक ने उपचार कराने के लिए पहुंचे शुगर के मरीजों को गर्मी में तेज धूप से बचने की सलाह दी। मेले में दहाउर के हरिश्चंद्र मद्धेशिया, तीहरवा के धर्मेंद्र राजभर, मोहनछपरा के राजेंद्र यादव के शुगर की जांच की गई। लक्ष्मीगंज बाजार के सविता, भटवलिया के जीतू, नौका टोला के शहाबू को त्वचा संबंधी परेशानी थी। एलटी तृप्ति के मुताबिक मेले में त्वचा के दो, शुगर के दस, टायफाइड के दो सहित टीबी के दो व बुखार के तीन मरीजों की जांच की गई। सात मरीजों के खून की जांच सहित महिलाओं की जांच की गई।
मथौली संवाद के अनुसार, मोतीचक ब्लॉक के गांव पुरैनी पीएचसी पर आरोग्य मेले 21 मरीजों का उपचार का मुफ्त में दवाएं दी गईं। मेले में बुखार, सर्दी-जुकाम, फंगल, सांस, गठिया, सिरदर्द व शुगर से प्रभावित मरीज पहुंचे। कुंती देवी, ममता, राजेश, रवि, रमई, परी, बृजेश, अंजू, का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं दी गई।मेले में डा. अमन कुमार, संतोोष त्रिपाठी, सुभाष चंद्र सिंह, फिरोज अंसारी ,तेज प्रताप आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें