फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भटनी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची चैती मुसहरी की टीम

विज्ञापन
खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते पड़रौना हनुमान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शैलेन्द्र दत्त शुक? - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
भटनी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची चैती मुसहरी की टीम
विज्ञापन

जटहां बाजार (कुशीनगर)। चैती मुसहरी गांव के स्टेडियम में आयोजित सात दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में शुक्रवार को दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच हुआ। मेजबान चैती मुसहरी की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए देवरिया जिले की भटनी की टीम को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
मुख्य अतिथि हनुमान इंटर कॉलेज पडरौना के प्रधानाचार्य शैलेंद्र दत्त शुक्ल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। मैच की शुरुआत के कुछ देर बाद भटनी की टीम ने एक गोल कर चैती की टीम पर बढ़त बना ली। बढ़िया खेल का प्रदर्शन करते हुए चैती की टीम ने भी एक गोल कर मैच को बराबरी पर ला दिया। पहले हॉफ के अंतिम क्षणों में चैती की टीम एक और गोल कर 2-1 से बढ़त बना ली। दूसरे हॉफ में बढ़िया खेल का प्रदर्शन जारी रखते हुए चैती की टीम ने एक और गोल कर भटनी पर 3-1 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बना लिया।
विज्ञापन

मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए शैलेंद्र दत्त शुक्ल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की प्रतियोगिता कराने से खेल प्रतिभाएं उभरती हैं। मैच के निर्णायक प्रभात मिश्र और खुर्शीद आलम रहे। उद्घोषक की भूमिका दिनेश भारती ने निभाई। आयोजक नरेंद्र तिवारी ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

इस दौरान ग्राम प्रधान ओमप्रकाश, राजीव मिश्र, संदीप मिश्र, रामदास जायसवाल लालजी गौड़, पलटन प्रसाद, शंभूशरण चौहान, विश्वनाथ प्रसाद, राजेश कुशवाहा, मोहन मुरारी, वीरेंद्र चौहान, गेना पटेल, शुभनारायन पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें