तमकुहीरोड। सेवरही नगर पंचायत के श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर में समता कालोनी स्थित मंदिर पर होने वाले सात दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ एवं शिव परिवार की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त सोमवार को गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। बांसी नदी के तट पर महिलाओं ने विधि-विधान से जल भरा और कस्बे का भ्रमण कर यज्ञ मंडप में पहुंचीं। यहां कलश स्थापित किया गया। इसी के साथ श्रीराम कथा व महायज्ञ का शुभारंभ हो गया है।
समता कालोनी के शिव मंदिर में 23 से एक मार्च तक श्री रुद्र महायज्ञ एवं शिव परिवार की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के साथ श्रीराम कथा का आयोजन किया गया है। सोमवार को निकली कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं व बालिकाओं ने भाग लिया। यह कलश यात्रा मंदिर से जानकी नगर, मालवीय नगर, तुलसी नगर, जवाहर नगर, गांधी नगर, किदवई नगर, शिवशक्तिनगर, अंबेडरनगर, राजेंद्र नगर, हनुमान मंदिर, चौराहा, पुलिस चौकी चौराहा, राम जानकी चौराहा, मालगोदाम चौक होते हुए बांसी नदी के तट पर पहुंची। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरकर पुनः यज्ञ मंडप लाया गया।
कलश यात्रा में नगर पंचायत की चेयरमैन सोनिया जायसवाल, पूर्व चेयरमैन त्रिभुवन जायसवाल, सभासद सुधीर तिवारी, हरेराम तिवारी, राजेश राय, ललित सिंह, रविंद्र मिश्र, चंदन शुक्ल, पप्पू जायसवाल, दीपक जायसवाल, अजय गुप्ता, मक्खन जायसवाल, राधेश्याम मिश्र, संजय मिश्र, राजन मिश्र आदि मौजूद रहे।
-
कलश यात्रा के साथ शतचंडी महायज्ञ शुरू
खड्डा। क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल में आयोजित सात दिवसीय श्री श्री 108 श्री शतचंडी महायज्ञ की शुरुआत सोमवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। काली देवी स्थान पर होने वाले इस यज्ञ के लिए यज्ञ शाला का निर्माण किया गया है।
501 कन्याओं ने सिर पर कलश लेकर पैदल चल रही थीं, जबकि बड़ी संख्या में श्रद्धालु वाहनों पर सवार थे। यात्रा यज्ञ स्थान से शुरू होकर तुर्कहा, हनुमानगंज, खड्डा नगर, सोहरौना, सोनबरसा, मदनपुर सुकरौली, भेड़िहारी, भैसहा आदि गांवों से होकर नारायणी नदी तट पर पहुंची। वहां जल भरा गया। इस दौरान विधायक विवेकानंद पांडेय, प्रधान कृष्णा यादव, अजय चौहान ,संदीप श्रीवास्तव, श्लोक जायसवाल,सुमंत दूबे, हीरा कुशवाहा,सुरेन्द्र जायसवाल, विरेंद्र, दिवाकर यादव,अंबिकेश श्रीवास्तव, हिमांशु पांडेय आदि शामिल रहे।
सेवरही में निकाली गई कलश यात्रा में शामिल लोग।संवाद