फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चेयरमैन जेपी गुप्ता पर धमकी देने का आरोप, पुलिस को तहरीर

Sun, 28 Jun 2026 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। अपनी जनता पार्टी (एजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के संबंध में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में नगर पंचायत के चेयरमैन जेपी गुप्ता के खिलाफ तहरीर दी गई है। पार्टी पदाधिकारियों ने विधिक कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


तहरीर में आरोप लगाया गया है कि 25 जून को चेयरमैन ने अपने फेसबुक अकाउंट पर स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की। आरोप है कि पोस्ट में अभद्र भाषा का प्रयोग करने के साथ ही उन्हें जूते से मारने और कुशीनगर आने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। शनिवार को अपनी जनता पार्टी के प्रदेश सचिव एवं प्रवक्ता संजन गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष हीरालाल शर्मा, जिला महामंत्री रामेश्वर प्रसाद कुशवाहा और पूर्व प्रतिनिधि दिनेश चौधरी आदि ने तमकुहीराज थाने में तहरीर सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें