नेबुआ नौरंगिया। पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती सेखुई खास स्थित विद्या इंटर काॅलेज परिसर बाल दिवस के रूप में मनाई गई। उनकी जीवनी पर चर्चा की गई। इसके बाद विद्यालय परिसर खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
प्रबंधक अश्वनी कुमार तिवारी ने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने देश को आजादी दिलाने के बाद देश को अपने पैरों पर खड़े होने के लिए गुटनिरपेक्षता का सहारा लिया। उनके सपनों का भारत आज मजबूत के राष्ट्र के रूप में उभरा है। कार्यक्रम को प्रधानाचार्य शैलेश कुमार तिवारी ने संबोधित किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं की तरफ से विद्यालय परिसर में लगे मेला में लोगों ने खरीदारी की। संवाद