जानकीनगर। डायट में चल रहे तीन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण के दूसरे दिन शुक्रवार को 250 प्रगणकों को प्रशिक्षण दिया गया। डायट के पांच कक्ष में 250 जनगणना कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ट्रेनर व डायट प्रवक्ता अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि जनगणना के लिए ट्रेनिंग ले रहे शिक्षकों को जनगणना के हर महत्वपूर्ण बिंदु के बारे में बारीकी से समझाया जा रहा है ताकि जनगणना करने में किसी भी कर्मी को कोई कही से कोई दिक्कत न हो और वह आसानी से इस महत्वपूर्ण कार्य को तय समय में पूर्ण करके देश के विकास में अपना योगदान दें सके।उन्होंने ने बताया कि अभी पहले बैच के कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा जिसमें 250 कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाना है। उन्होंने बताया कि 250 में लगभग आज 12 से 15 कर्मी अनुपस्थित हैं। बाकी सभी लोग प्रशिक्षण प्राप्त कर रहें।इस दौरान डाॅ. एकलाख अहमद, धनंजय कुमार, नवनाथ दुबे, धनंजय चतुर्वेदी आदि ट्रेनर्स मौजूद रहे।
प्रशिक्षण के दूसरे दिन सब कुछ रहा सामान्य
डायट में चल रहें तीन दिवसीय प्रशिक्षण में पहले ही दिन बृहस्पतिवार को भोजन कम पड़ जाने की वजह से प्रशिक्षण लेने आएं जनगणना कर्मियों ने विरोध जताया था।जिसको लेकर डायट परिसर में गहमा गहमी बनी रहीं लेकिन मामला तहसीलदार के सज्ञान में आने के बाद तहसीलदार सदर मौके पहुंचें थे और दोबारा भोजन बनवा कर प्रशिक्षण प्राप्त करने आएं कर्मियों संग भोजन कर मामले को शांत कराया था। लेकिन वही दूसरे दिन सब कुछ सामान्य दिखा। प्रशिक्षण प्राप्त कर रहें भोजन,पानी,चाय, नाश्ता के बारे में जब जानकारी हासिल की गई तो सबने एक स्वर में कहा कि सब कुछ ठीक से चल रहा है और समय से नाश्ता व भोजन पानी मिल रहा है।