फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गुरवलिया बाजार में तिरंगा फहरा मनाया जश्न

Tue, 04 Nov 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरवलिया बाजार। महिला क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में रविवार देर रात खेले गए मैच में भारत ने साऊथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया। इस ऐतिहासिक जीत पर नगर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में जश्न शुरू हो गया है।
विज्ञापन

गुरवलिया, तुर्कपट्टी, देवपोखर, फाजिलनगर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी जैसे ही मैच शुरू हुआ क्रिकेट प्रेमी अपने टीवी और मोबाइल फोन से चिपक गए। जैसे भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीत हासिल की पूरे क्षेत्र में ख़ुशी की लहर दौड़ गई। जीत के नायकों में शेफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा रही। जिनके पारियों की जमकर सराहना हो रही हैं। क्रिकेट प्रेमी शनि देवल ने कहा कि भारतीय महिला टीम ने क्रिकेट खेल में जो प्रदर्शन किया है वह सदियों तक याद रखा जाएगा। वहीं समाजसेवी आनंद यादव ने कहा कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने विश्व कप का खिताब जीतकर पूरे देश को जश्न मनाने का अवसर प्रदान कर दिया। किशुनदेव पट्टी के क्रिकेट प्रेमी अभिषेक उर्फ़ बिट्टू शुक्ल ने कहा कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जैसे ही विश्व कप का खिताब जीता उसके बाद मैंने पटाखें छोड़कर ख़ुशी का इज़हार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें