फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शहीद ज्ञानेश्वर की पुण्यतिथि मनाई

Thu, 31 Oct 2024 08:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रहसू बाजार। क्षेत्र के नदवाबिशुनपुर गांव में बृहस्पतिवार को शहीद ज्ञानेश्वर सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई। लोगों ने गांव के पोखरे के पास बने शहीद स्मारक पर राष्ट्रगान कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विश्वविजय सिंह ने कहा कि ज्ञानेश्वर वर्ष 2007 में असम में हुए उल्फा उग्रवादियों से मुठभेड़ में शहीद हो गए थे। देश पर शहीद होने वाले वीरों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। पुण्यतिथि कार्यक्रम को दिग्विजय सिंह, पूर्व सैनिक हनुमान सिंह, मंगेश सिंह, गंगेश सिंह, लदन सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि ने संबोधित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान दिग्विजय सिंह, फरहद अली, रामअधार सिंह, वीरेंद्र सिंह, जयनाथ सिंह, प्रभाकर सिंह, भगवान सिंह, संतोष सिंह, ब्रजेश सिंह, शम्भू सिंह, धर्मेंद्र सिंह, सुभाष सिंह, हरेराम, आदित्य सिंह, शिवम सिंह, दीपू गोंड आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें