फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मेजर अमिय त्रिपाठी की 20वीं पुण्यतिथि मनाई

Sun, 26 May 2024 02:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उजारनाथ। क्षेत्र के भेलवा चंद्रौटा गांव में शनिवार को शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी की 20वीं पुण्यतिथि मनाई गई। लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

पूर्व सांसद राजेश उर्फ गुड्डू पांडेय ने कहा कि देश की रक्षा के लिए प्राणों की आहुति देने वाले शहीद मेजर अमिय कुमार त्रिपाठी को कृतज्ञ राष्ट्र के साथ गांव नगर के लोग अनंत काल तक उनकी शहादत से प्रेरणा लेकर देश की रक्षा के लिए तत्पर रहेंगे। रिटायर्ड जज यूबी मिश्रा ने कहा कि शहीद अमिय त्रिपाठी ऐसे जांबाज सिपाही थे, जो मरते दम तक दुश्मनों के दांत खट्टे करते रहे। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राजन शुक्ला ने कहा कि आतंकवादी से लोहा लेते हुए बलिदान देने वाले अमर शहीद अमिय त्रिपाठी इस क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम को फाजिलनगर चेयरमैन शत्रुमर्दन शाही, अधिवक्ता अभय त्रिपाठी, टीएन राय, संजय मणि, केपी सिंह, स्मृति त्रिपाठी, कंचन त्रिपाठी आदि ने संबोधित किया। अंत में पूर्व आरटीओ अजय त्रिपाठी ने आभार प्रकट किया।
इस दौरान विनीत कुमार, अनिल गुप्ता, अनुराग द्विवेदी, सतेंद्र सिंह, आजाद अंसारी, एमडीआई खान, पंकज ओझा, धर्मेंद्र मणि, अनिल पति त्रिपाठी, मनोरंजन शाही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें