फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांतिपूर्ण तरीके के मनाएं त्योहार : एसडीएम

Wed, 11 Sep 2024 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। कसया थाना परिसर में मंगलवार को बरावफात को लेकर शांति कमेटी की बैठक एसडीएम और सीओ की मौजूदगी में हुई। इसमें त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी लोगों से सहयोग की अपील की गई।
विज्ञापन

कसया एसडीएम परितोष मिश्रा ने कहा कि परम्परागत तरीके से मनाए जाने वाले त्योहारों को शांति पूर्वक मनाएं। किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। सीओ कुंदन सिंह ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन मुस्तैद है। किसी भी तरह की अराजकता या अफवाह फैलाने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। एसएचओ कसया गिरिजेश उपाध्याय ने कहा कि पर्व प्रेम, शांति और एकता के प्रतीक होते हैं। त्योहार आपसी भाईचारा के साथ मनाएं। इस दौरान एसएसआई प्रविंद्र कुमार राय, चौकी प्रभारी कुशीनगर गौरव शुक्ल, चौकी प्रभारी हाईवे स्वतंत्र कुमार सिंह, कस्बा चौकी प्रभारी गौरव श्रीवास्तव, एसआई रुपेंद्र पाल सिंह, एसआई मृत्युंजय वर्मा, एसआई कुलदीप मौर्य, एसआई जीए लाल कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें