फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: उद्योग बंधु बैठक में लंबित फाइलों पर सीडीओ सख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। विकास भवन सभागार में सोमवार को आयोजित जिला स्तरीय उद्योग बंधु एवं इंवेस्टर समिट समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव ने उद्यमियों की समस्याओं के निस्तारण में हो रही देरी पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निवेश और विकास कार्यों में किसी प्रकार की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन


बिजली विभाग की लापरवाही पर फटकार

बैठक में उद्यम पब्लिक स्कूल के पास लटकते बिजली के तारों का मुद्दा प्रमुखता से उठा। इस पर सीडीओ ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल समस्या दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इसके अलावा मेसर्स विशाल ट्रेडिंग में मीटर न लगने और सरगटिया औद्योगिक क्षेत्र में ट्रांसफार्मर की समस्या को लेकर भी संबंधित अधिकारियों को जल्द समाधान करने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें