फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चार करोड़ रुपये से बनेगी सीसी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में राज वित्त योजना के तहत चार किलोमीटर की सीसी सड़क और नाली का निर्माण होगा। इस निर्माण कार्य पर करीब चार करोड़ रुपये खर्च होंगे। निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए नगर पंचायत की तरफ से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

कस्बा के कई मोहल्लों की सड़कें समय पर मरम्मत नहीं होने से बदहाल हो गई थीं। इन सड़कों पर बने गड्ढ़ों में हल्की बारिश होने पर पानी भर जाता था। इससे मोहल्ले के लोगों को आवागमन में परेशानी होती थी। इन मोहल्लों में जलनिकासी के लिए बनी नालियां भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसकी वजह से लोगों के घर से निकला गंदा पानी सड़क पर एकत्र होने से लोगों में जल जनित बीमारियां भी फैलने की आशंका बनी हुई थी। इन मोहल्लों के लोग सड़कों की मरम्मत की मांग कर रहे थे। नगर पंचायत के अध्यक्ष सुनीता चौधरी ने बताया कि इन मोहल्लों के सभासद और लोगों की मांग को गंभीरता से लेते हुए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था।
शासन की तरफ से राज्य वित्त योजना के तहत करीब चार किलोमीटर सीसी सड़क और भूमिगत नाली निर्माण की स्वीकृति मिली है। इस निर्माण कार्य पर करीब चार करोड़ रुपये खर्च होंगे। निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए नगर पंचायत की तरफ से टेंडर की प्रक्रिया शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें