फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई : 38 बच्चों ने छोड़ी परीक्षा

Thu, 19 Feb 2026 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। सीबीएसई की परीक्षाएं बुधवार को सभी दस परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा के पहले दिन सुबह 10:30 से 1:30 बजे तक फिजिकल एजुकेशन की परीक्षा हुई। किसी भी नकल करते हुए कोई भी परीक्षार्थी नही पकड़ा गया। सीबीएसई परीक्षा के सिटी कोऑर्डिनेटर राहुल तिवारी ने बताया कि बोर्ड ने परीक्षा को लेकर जारी की गाइडलाइन में सख्त निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

केंद्रों के सभी परीक्षा कक्ष में सीसीटीवी कैमरे और दीवार घड़ी लगी थी। उन्होंने बताया कि परीक्षा में कुल 2315 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 2277 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 38 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें