माधी मठिया में भगोड़े आरोपित के घर पर नोटिस चस्पा करती सीबीसीआईडी टीम।
- फोटो : KUSHINAGAR
भगोड़े आरोपित की तलाश में लखनऊ से आई सीबीसीआईडी की टीम
रामकोला (कुशीनगर)। थानाक्षेत्र के माघी मठिया गांव के रहने वाले एक आरोपित के घर मंगलवार को लखनऊ से सीबीसीआईडी की टीम पहुंची। टीम ने उसके बारे में लोगों से पूछताछ की और उसके घर पर नोटिस भी चस्पा किया। इसके बाद थाने पहुंचकर वहां भी उसके बारे में जानकारी एकत्र की।
लखनऊ से आई सीबीसीआईडी की टीम में शामिल इंस्पेक्टर शशि मिश्रा, आशीष शुक्ला और संतोष कुमार राय ने बताया कि माघी मठिया गांव के रहने वाले सरफराज लखनऊ में मोहम्मद आसिफ को गोली मार दी थी। उसके बाद धारदार हथियार से उनका गला भी काट दिया था। इस मामले में लखनऊ के गुडुुंबा थाने में वर्ष 2018 में मुकदमा दर्ज हुआ था। तभी से वह फरार है। पीड़ित पक्ष ने सीबीसीआईडी से घटना की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की थी। उस मामले की जांच सीबीसीआईडी कर रही है। उसे न्यायालय ने भगोड़ा घोषित कर दिया है। उसी सिलसिले में गिरफ्तारी के लिए सरफराज के घर छापा मारा गया। वह नहीं मिला तो दरवाजे पर नोटिस चस्पा की गई है।