फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चोरी की दो बाइक के साथ दबोचा

Mon, 09 Dec 2024 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। पडरौना कोतवाली पुलिस ने रविवार को बाइक चोरी की घटना का खुलासा करते हुए चोरी की दो बाइकों व एक बाइक के इंजन के साथ बाइक लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। लिफ्टर के साथ ही पकड़े गए एक बाल अपचारी को पुलिस ने बाल सुधार गृह भेजा है।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस गिरफ्तार लिफ्टर के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने के बाद उसे जेल भेज दिया। बाइक लिफ्टर के खिलाफ पूर्व में महराजगंज जिले में भी केस दर्ज है।
कोतवाली पडरौना के इंस्पेक्टर रवि कुमार राय ने बताया कि बीते दिनों पडरौना कोतवाली क्षेत्र से बाइक चोरी की सूचना मिली थी। इस मामले में पुलिस केस दर्ज कर घटना के अनावरण में जुटी थी। रविवार को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि एक बाइक लिफ्टर चोरी की बाइक लेकर कहीं भागने की फिराक में है।
विज्ञापन

इस सूचना के बाद कोतवाली पुलिस पडरौना-रामकोला मार्ग पर पहुंच गई और मुखबिर के बताए एफसीआई गोदाम सहुआडीह के पास बाइक लिफ्टर की टोह में जुट गई। इसी दौरान एक युवक एक बाल अपचारी के साथ आता दिखा।
संदेह के आधार पर पुलिस टीम ने युवक को रोककर पूछताछ की तो उसकी पहचान अरबाज निवासी सहुआडीह कोतवाली पडरौना के रूप में हुई। इंस्पेक्टर ने बताया कि अरबाज के कब्जे से दो चोरी की बाइक और एक चोरी की बाइक का इंजन बरामद किया गया। अरबाज शातिर बाइक लिफ्टर बताया जाता है।
इसके खिलाफ महराजगंज जिले के घुघली थाने में भी चोरी का मुकदमा दर्ज है। मामले में केस दर्ज कर बाइक लिफ्टर अरबाज को जेल भेज दिया गया है। जबकि बाल अपचारी को बाल सुधार गृह भेजा जा रहा है।न
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें